ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचनेपालगंज के नव निर्वाचित पालिका ने कई प्रस्ताव पारित किए

नेपालगंज के नव निर्वाचित पालिका ने कई प्रस्ताव पारित किए

रुपईडीहा, संवाददाता। पड़ोसी देश नेपाल के उप महानगर पालिका नेपालगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों,...

नेपालगंज के नव निर्वाचित पालिका ने कई प्रस्ताव पारित किए
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचSun, 22 May 2022 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रुपईडीहा, संवाददाता।

पड़ोसी देश नेपाल के उप महानगर पालिका नेपालगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, वार्ड अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे नेपालगंज में हुआ। नेपालगंज स्थित उप महानगर पालिका के विशाल सभागार में मेयर, उप मेयर व वार्ड अध्यक्षों ने शपथ ग्रहण किया। नव निर्वाचित मेयर प्रशांत विष्ट को बांके जिले के मुख्य निर्वाचन अधिकारी खड़ानंद तिवारी ने शपथ दिलाई।

मेयर विष्ट ने उप मेयर कमरुद्दीन राई सहित नवनिर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में उचित स्थान न पाने के कारण वार्ड अध्यक्ष व सदस्यों ने खुद को अपमानित महसूस किया। वार्ड नम्बर छह के वार्ड अध्यक्ष समीर प्रताप सिंह, वार्ड नम्बर एक के प्रमोद रिजाल व वार्ड नम्बर 18 के दीपक वर्मा समेत कई वार्ड अध्यक्ष व सदस्यों ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मनमानी करने का आरोप लगाया। इन लोगों का कहना था कि सर्व साधारण के बीच उन्हें बैठाया गया। प्रथम बैठक में ही कई प्रस्ताव पारित किए गए।

अपनी पहली बैठक में उप महानगर पालिका कार्यालय में विकलांग व मैत्री कार्यालय बनाने, अंजनी माता रसोई की सहायता राशि 50 हजार से बढ़ा कर एक लाख की गई। त्रैमासिक रूप में वितरित किए जा रहे सामाजिक सुरक्षा भत्ता की राशि सचल बैंक के मार्फत दी जाएगी। पशु बीमा का निर्धारण किया गया। शहर की सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। आने वाली बरसात को ध्यान में रखते हुए शहर के नाले नालियों की सफाई का काम तुरंत शुरू कराया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें