Bahraich News: कतर्निया जंगल से सटे मिहीपुरवा में पिंजरा में बंद हुआ खूंखार तेंदुआ
Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज जंगल से सटे मिहीपुरवा कस्बे के बाहर

Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज जंगल से सटे मिहीपुरवा कस्बे के बाहर मंगलवार भोर में शिकार की फिराक में निकले तेंदुआ के वन विभाग के पिंजरे में बंद होते ही भनक लगते तमाशबीनों का जमाबड़ा लग गया। जंगल से सटे इलाके में यह तेंदुआ कुत्तों, सियारों, छुट्टा व पालतु मवेशियों पर लगातार हमले कर शिकार से दहशत बनाए था। तमाशबीनों की भीड़ के मद्देनजर तत्काल पिंजर में कैद तेंदुए को रेंज कार्यालय लाया गया है। पशु चिकित्सकों की ओर से उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। मोतीपुर थाने व मोतीपुर वन रेंज के मिहीपुरवा नगर पंचायत वार्ड नम्बर छह के बाहरी इलाके में आसपास के गांवों में यह तेंदुआ उत्पात मचाने था।
तमाम लावारिश कुत्तों, सियारों, छुट्टा व पालतु मवेशियों को शिकार बनाए जाने से इसके बाद से गांव में दहशत थी। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए मिहीपुरवा वार्ड नम्बर छह के बाहरी इलाके के पास पिंजरा लगाया था। फिलहाल तेंदुए को रेंज कार्यालय लाया गया है। प्रभारी रेंजर केके सिंह ने बताया कि तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद तय किया जाएगा कि तेंदुए को कहां छोड़ा जाएगा।


