ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना ड्यूटी लगाने की मांग को लेकर पंचायत सहायकों ने ज्ञापन सौंपा

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

तेजवापुर के पंचायत सहायकों ने जनगणना कार्य के लिए शहरी ड्यूटी का विरोध किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि उनकी ड्यूटी संबंधित ग्राम पंचायतों में लगाई जाए। सहायकों का कहना है कि शहर में ड्यूटी करना कठिन है और इससे आर्थिक व मानसिक दबाव बढ़ रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना ड्यूटी लगाने की मांग को लेकर पंचायत सहायकों ने ज्ञापन सौंपा

तेजवापुर, संवाददाता। विकास खंड तेजवापुर के पंचायत सहायकों ने जनगणना कार्य के लिए शहरी क्षेत्रों में लगाई गई ड्यूटी का विरोध करते हुए बुधवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग किया कि उनकी ड्यूटी संबंधित ग्राम पंचायतों में ही लगाई जाए, जिससे कार्य सुचारु रूप से हो सके। सहायकों ने कहा कि उन्हें जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन शहर के मोहल्लों में तैनाती व्यावहारिक रूप से कठिन साबित हो रही है। वे पहले से ही अपनी ग्राम पंचायतों में निर्वाचन, एसआईआर व अन्य विभागीय कार्यों में व्यस्त हैं। ऐसे में दूरस्थ क्षेत्रों में अतिरिक्त ड्यूटी करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

कहा कि सीमित मानदेय में रोजाना दूर-दराज तक आवागमन आर्थिक रूप से भी बोझ बन रहा है,। लगातार भागदौड़ से मानसिक दबाव भी बढ़ रहा है। इस दौरान सचिन वर्मा, रुद्र प्रताप त्रिपाठी, गणेश, रमन शुक्ला, पूजा, वंदना वर्मा, सपना यादव, अनीता, शशांक त्रिपाठी, सुनील साहू, सूरजपाल, रूपा देवी, संदीप यादव, मनोज कुमार विश्वकर्मा, अनिल कुमार, निर्मल शुक्ला, अशोक कुमार, रवि यादव, हिना, अमरजीत यादव, गुरुचरण आदि मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।