खेत जाने को निकली किशोरी लापता
Bahraich News - बहराइच की 16 वर्षीय किशोरी ने खेत जाने की बात कहकर घर से निकली। जब वह लंबे समय तक नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसे ढूंढने की कोशिश की। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद, बाराबंकी के एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया।

बहराइच, संवाददाता। एक किशोरी खेत में जाने को कहकर निकली। जब काफी देर तक घर नही आई। तो उसकी हर संभावित जगहों पर तलाश में पता न लगने पर बाराबंकी जिले के एक युवक को नामजद कर केस दर्ज कराया है। हुजूरपुर थाने के एक गांव निवासनी 16 वर्षीय बेटी नौ मई की रात परिजनों से खेत जाने को कहकर निकली थी। काफी वक्त बीतने पर जब वह घर नही आई। तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। किशोरी की सभी संभावित जगहों पर तलाश की गई। कोई पता न चलने पर बाराबंकी जिले के फतेहपुर निवासी युवक राहुल को नामजद कर तहरीर दिए जाने पर बुधवार रात अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


