खेत को निकली किशोरी का अपहरण

Apr 08, 2026 05:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच में एक 14 वर्षीय किशोरी घर से खेत जाने के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं आई। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसकी मां ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस किशोरी और आरोपी की तलाश में जुटी है।

खेत को निकली किशोरी का अपहरण

बहराइच, संवाददाता । एक किशोरी घर से खेत जाने को कहकर निकली। फिर वह घर नही आई। तो चिंतित परिजनों ने रिश्तेदारों व सभी संभावित जगहो पर तलाश की । उसका कोई सुराग नही लगा। पीड़िता मां ने एक युवक को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। रामगांव थाने के एक गांव निवासनी 14 वर्षीय किशोरी तीन अप्रैल की रात घर से खेत जाने को कहकर घर से निकली।फसल कटाई के चलते अन्य परिजन भी खेत पर ही थे। जब काफी देर तक किशोरी घर नही आई। न ही वह खेत पर पहुंची। तो उसकी सभी संभावित जगहो पर तलाश की गई।

न वह रिश्तेदारी में मिली। न ही किसी साथी किशोरी के पास जाने की जानकारी मिली। थक हार कर पीड़िता मां ने थाने में सराय मेहराबाद के मजरे दूभर पुरवा निवासी अमरजीत उर्फ ननकऊ को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने अमरजीत के कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। थानाध्यक्ष गुरू एन सिंह ने बताया कि किशोरी व नामजद आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।