Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsTeen Attempts Suicide After Argument with Mother in Bahraich
मां ने फटकारा, तो बेटा फंदे पर झूला, रस्सी काट बचाया

मां ने फटकारा, तो बेटा फंदे पर झूला, रस्सी काट बचाया

संक्षेप:

Bahraich News - बहराइच में एक 15 वर्षीय लड़के ने अपनी मां से डांट खाने के बाद आत्महत्या की कोशिश की। नाराज होकर उसने छत के कुंडे से फांसी लगाई। परिजनों ने उसे तुरंत सीएचसी लाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई और उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी सांस लेने में परेशानी हो रही है।

Nov 08, 2025 05:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

बहराइच, संवाददाता । मां ने गलती पर बेटे को समझाने के लिए फटकार दिया। जिसके चलते नाराज बेटा कमरे में छत के कुंडे से लटका तो उसकी चीख निकली। अनहोनी की आशंका से परिजनों ने उसे आनन फानन में फंदा काट सीएचसी लाए। हालत गंभीर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। नानपारा थाने के हुलासपुर निवासी बेटे अमृत लाल (15) पुत्र इंद्रसेन को मां नीतू देवी ने शुक्रवार को डांट दिया। नाराज अमृत ने उनसे तकरार भी की। जिसके बाद वह घर के बाहर बने एक कमरे में चला गया। जहां पर उसने कुछ देर बाद छत पर लगी कुंडी में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटक गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिससे उसकी चीख निकल आई। चीख पुकार सुन दौड़े परिजनों ने उसे आनन फानन में नीचे उतारा। फांसी के फंदे पर लटकने से उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने अमृत को सीएचसी लाए । यहां पर उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां पर डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राजेश सोनकर ने बताया कि किशोर द्वारा फांसी लगाई गई थी। जिससे उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हालत स्थिर बनी हुई है। किशोर अमृत के भाई ने बताया कि आए दिन वह घर में किसी न किसी बात को लेकर विवाद किया करता है। उसके पिता इंद्रसेन का कुछ वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो चुका है। जिसके चलते घर की पूरी जिम्मेदारी मां और उसपर है। मां जब भी समझाती है तो विवाद करने लगता है। आज भी यही हुआ। मगर अमृत ने घर के बाहर बने कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर झूल गया। हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती कराया गया है।