बहराइच-मर्जर के बाद बंद विद्यालयों में कर दिया समायोजन
Bahraich News - बहराइच में शिक्षा विभाग की समायोजन प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही सामने आई है। शिक्षक संगठनों ने विरोध किया है कि कई बंद विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बीएसए को पत्र भेजकर गड़बड़ियों की जानकारी दी है और उचित समायोजन की मांग की है।

बहराइच, संवाददाता। अंत: जनपदीय समायोजन में शिक्षा विभाग की ओर से बड़ी लापरवाही सामने आई है। शिक्षक समायोजन की प्रक्रिया में शिक्षक संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। शिक्षक नेताओं का कहना है कि बंद विद्यालयों में भी शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। गुरुवार को समायोजन- 3 में हुई विसंगतियों को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने विरोध जताते हुए बीएसए को पत्र सौंप कर समायोजन में हुए गड़बड़ियों को इंगित किया है। उदाहरण स्वरूप साक्ष्य भी उपलब्ध कराया है। जिलाध्यक्ष विद्या विलास पाठक ने बताया कि तेजवापुर के जूनियर विद्यालय शेखदहीर की सरोज कुमारी, कंपोजिट स्कूल रिसिया की प्रधानाध्यापिका मंजू देवी यादव का समायोजन कर दिया गया है।
जबकि हेड मास्टर के समायोजन का कोई आदेश नहीं है। शत्रुघ्न वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, संयोगिता सिंह पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षक हैं। पीएम श्री विद्यालय से समायोजन किया जाना उचित नहीं है। इसी प्रकार नरगिस बानो कंपोजिट बरौली जरवल दिव्यांग हैं। संजीदा बानो कंपोजिट राजापुर माफी चित्तौरा अपने ब्लॉक से दूर किया गया है। नीति यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय कसमरा जरवल, नेहा तबस्सुम, अनीता यादव, सुभाष चंद्र विश्वास शाहपुर जोतहठीला चित्तौरा, जनक राम वर्मा कंपोजिट जोहरा, त्रिलोकी नाथ बेलवा भारी नवाबगंज वसीम अहमद कंपोजिट जरवल देहात, जितेंद्र कुमार कंपोजिट देवदत्तपुर शिवपुर, वैभव राय उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनपुर माफी शिवपुर, महेंद्र प्रताप कंपोजिट कोदही फखरपुर, विनय राव कंपोजिट सुआगाडा फखरपुर दूरस्थ हो गया है। सभी ने अपने प्रत्यावेदन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए हैं। इनसेट बीएसए से मांग की जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन ने पत्र देकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि जिन भी शिक्षकों ने अपने निवेदन पत्र दिए हैं उन पर समिति विचार करके उन्हें उनकी मांग के अनुरूप उनके अगल-बगल के विद्यालयों में समायोजित किया जाए। अभी तक समायोजन सूची जारी न होना चिंता का विषय है। कहा कि समायोजन मानक के अनुसार ही किया जाना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



