Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsTeacher Issues Discussed in Bahraich Meeting UP Junior High School Teachers Union
चयन वेतनमान, बच्चों को बिना उनके सहमति के विद्यालय में नामांकित करने पर हुई चर्चा

चयन वेतनमान, बच्चों को बिना उनके सहमति के विद्यालय में नामांकित करने पर हुई चर्चा

संक्षेप:

Bahraich News - बहराइच, संवाददाता। टेट सहित अन्य शिक्षक समस्याओं को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय

Sep 17, 2025 11:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

बहराइच, संवाददाता। टेट सहित अन्य शिक्षक समस्याओं को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्याविलास पाठक की अध्यक्षता में रायपुर राजा स्थित बसंत विहार कॉलोनी गीता सदन कैंप कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में चयन वेतनमान, ड्रॉप बॉक्स से बच्चों को बिना उनके सहमत के विद्यालय में नामांकित करने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में यह बातें लाई जाएंगी। संचालन जिला महामंत्री यादवेंद्र यादव ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रांतीय निर्देश के अनुसार टेट में अपना पक्ष रखने के लिए वकील रखे जाएंगे, इसके लिए सहयोग किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्ययोजना बनाई गई कि प्रांतीय निर्देश का पालन करते हुए सभी अपना सहयोग 21 सितंबर तक संगठन को उपलब्ध करा देंगे। किसी भी शिक्षक की नौकरी पर आंच नहीं आने दी जाएगी। शिक्षकों से शिक्षण के अतिरिक्त अन्य कार्य कराए जाने पर शिक्षक पदाधिकारी ने रोष व्यक्त किया। कहा कि शिक्षकों को पढ़ाने दिया जाए। इसके लिए जन जागरण अभियान संगठन चलाएगा और शासन प्रशासन और अधिकारियों के इस बात को संज्ञान में लाया जाएगा। सभी विकास खंड इकाइयां भी समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपेंगे तथा जनप्रतिनिधियों को भी समस्या से अवगत कराया जाएगा। बैठक को राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री राधेश्याम कनौजिया, प्रांतीय संयुक्त मंत्री भूपेंद्र प्रसाद, बलवंत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष उवेदुररहमान, संयुक्त मंत्री आशुतोष वर्मा, आय व्यय निरीक्षक, दारा सिंह, उपाध्यक्ष राम कुमार पांडे, आदि पदाधिकारीयों ने भी अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर अतुल त्रिपाठी, सुनील कुमार पांडेय, मोहम्मद जमाल अजहर सिद्दीकी, बाबूलाल मोर्य भानु प्रताप मिश्रा, प्रेमकांत, मोहम्मद आसिफ, रामकुमार पांडेय, डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव, राजेश कुमार यादव, मनोज कुमार उपाध्याय, इजहार उल हक, प्रदीप कुमार मिश्रा, जितेंद्र पाल सिंह, मणिकांत सिंह, दीपक शर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, रामगोपाल, रामयश, सत्येंद्र कुमार, ओंकारनाथ टाइगर, अली मोहम्मद, अमिताभ शंकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।