विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
Bahraich News - बहराइच के जरवल रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

बहराइच, संवाददाता। जरवल रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जरवल रोड के ग्राम बरौलिया निवासी रफीक उर्फ ननकऊ ने अपनी 21 वर्षीय पुत्री सबरजहां की शादी करीब एक वर्ष पूर्व ग्राम धनसरी मजरा मदारपुर निवासी नबी अहमद के साथ की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित करता रहता था।गुरुवार
की रात एक बार फिर विवाहिता के साथ मारपीट हुई, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए जरवल रोड थाने में सूचना दी। पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जरवल रोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


