पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच जिले के कन्हरा गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। रोहित (19) 17 मई को घर से निकला था और लौटकर नहीं आया। परिजनों ने उसकी गुमसुदगी की शिकायत की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच जारी है।

पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव

बहराइच, संवाददाता । बहराइच जिले के रुपईडीहा थाने के सुमेरपुर नरायनापुर के मजरे कन्हरा गांव के बाहर मंगलवार देर रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ की डाल से लटकता मिला । जिसके चलते इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रूपईडीहा थाने के सुमेरपुर नरायनापुर के कन्हारा गांव निवासी रोहित (19) पुत्र राम फेरन 17 मई सुबह से घर निकला, फिर वह घर नहीं लौटा। गुमसुदगी की सूचना पुलिस को दी गई थी।

परिजन उसकी तलाश में लगे थे । देर रात सबुना गांव जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे लगे पेड़ पर रोहित का शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची रुपईडीहा पुलिस ने ग्राम प्रधान शमशाद, ग्रामीणों एवं परिजनों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।