Bahraich News: उप गन्ना आयुक्त ने मिल गोदाम का किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान, बहराइच
Bahraich News: जरवलरोड की आईपीएल चीनी मिल का उप गन्ना आयुक्त ने अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में 86,347 बोरी चीनी का स्टॉक मिला। अधिकारीगण थोक विक्रेताओं पर सख्ती का हवाला देते हुए बताया कि 26 अगस्त के बाद चीनी का उठान नहीं हो सका है।

Bahraich News: जरवलरोड, संवाददाता। आईपीएल चीनी मिल जरवलरोड का सोमवार को उप गन्ना आयुक्त देवीपाटन मंडल डॉ. आरबी राम ने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मैजापुर सुनील कुमार शुक्ला के साथ चीनी गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने गोदाम में मौजूद चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी किया। इकाई प्रमुख टीएस राणा ने बताया कि सरकार द्वारा थोक विक्रेताओं और एजेंटों पर सख्ती किए जाने के कारण 26 अगस्त के बाद चीनी की उठान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि 56.50 रुपये की दर से 1005 बोरी चीनी का आवंटन हुआ था, लेकिन समय पर उठान न होने के कारण यह कोटा लैप्स हो गया।
वर्तमान में चीनी मिल के गोदाम में 86,347 बोरी चीनी का स्टॉक डंप है। निरीक्षण के दौरान गोदाम प्रभारी रामायण सिंह और रवि कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


