Students of Balika Vihan School Explore Katarnia Sanctuary and Learn About Wildlife बहराइच-श्रमिक बेटियों ने देखी कतर्निया की मनोरम छटा, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsStudents of Balika Vihan School Explore Katarnia Sanctuary and Learn About Wildlife

बहराइच-श्रमिक बेटियों ने देखी कतर्निया की मनोरम छटा

Bahraich News - बालिका विहान विद्यालय के बच्चों ने कतर्निया सेंचुरी क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने राजकीय हथिनियों को केला खिलाया और वन्यजीवों व दुर्लभ पेड़-पौधों के बारे में जानकारी हासिल की। बच्चों ने मस्ती करते...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचSun, 29 Dec 2024 11:13 PM
share Share
Follow Us on
बहराइच-श्रमिक बेटियों ने देखी कतर्निया की मनोरम छटा

बहराइच, संवाददाता। बालिका विहान विद्यालय के बच्चों का समूह कतर्निया सेंचुरी क्षेत्र का भ्रमण किया। वहां की मनोरम छटा को बच्चों ने निहारा। राजकीय हथिनी जयमाला व चंपाकली को केला खिलाकर भोज कराया। फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष बीडी लखमानी ने बताया कि बच्चों ने सेंचुरी क्षेत्र का भ्रमण कर वन्यजीवों व दुर्लभ पेड़-पौधों के बारे में जानकारी हासिल किया। बालिकाओं ने गुदगुदी वाले पेड़ के साथ मस्ती की। उसके बाद सभी ने घड़ियाल सेंटर में संरक्षित मगरमच्छ, घड़ियाल एवं कछुओं के बच्चे देख सब रोमांचित हुए। गिरिजापुरी फार्म में राजकीय हथिनियों को केला भी खिलाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।