छात्रा शहर आते समय लापता

Jan 07, 2026 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

Bahraich News - बहराइच में एक छात्रा, जो ननिहाल में रहकर बीए थर्ड इयर की पढ़ाई कर रही थी, कॉलेज जाते समय लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। एक युवक, जो उसे पीछा करता था, गायब है। पीड़ित मामा ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रा की खोज शुरू कर दी है।

छात्रा शहर आते समय लापता

बहराइच, संवाददाता। ननिहाल में रहकर बीए थर्ड इयर की पढ़ाई कर रही छात्रा शहर स्थित डिग्री कालेज आ रही थी। छात्रा का रास्ते में लापता हो गई। परिजनों ने सभी संभावित जगहो पर तलाश की। तो रूपईडीहा इलाके के एक युवक का नाम प्रकाश में आया। पीड़ित मामा की तहरीर पर देहात कोतवाली में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई गई है। देहात कोतवाली के एक गांव स्थित ननिहाल में रहकर हुजूरपुर थाने के एक गांव निवासनी किशोरी शहर स्थित एक डिग्री कालेज में बीए थर्ड इयर में पढ़ रही थी। वह सोमवार को ननिहाल से डिग्री कालेज जाने को निकली। देर शाम तक छात्रा जब ननिहाल नही पहुंची।

तो पीड़ित ननिहाल वालों ने किशोरी के परिजनों से जानकारी ली। वह वहां भी नही गई थी। न ही कालेज पहुंचीं थी। चिंतित ननिहाल व परिजनों ने सभी संभावित जगहो पर तलाश की। तो पता चला कि रूपईडीहा इलाके का एक युवक अक्सर उसका रास्ते में पीछा करता था। उस युवक के गांव में जाने पर पता चला कि सोमवार से युवक गांव से गायब है। पीड़ित मामा ने रूपईडीहा थाने के सम्मन गांव निवासी इस्माइल अंसारी को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।