Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsSSB Arrests Two Smugglers with Donkeys Near Nepal Border
बहराइच-तस्करी कर नेपाल ले जाते आठ खच्चर बरामद

बहराइच-तस्करी कर नेपाल ले जाते आठ खच्चर बरामद

संक्षेप:

Bahraich News - बुधवार रात लगभग 9 बजे, दो लोग 8 खच्चरों को नेपाल ले जाने की कोशिश कर रहे थे। एसएसबी ने मुखबिर की सूचना पर उन्हें पकड़ा। उनकी पहचान कल्लन और रमजान अली के रूप में हुई है। उनके पास से नेपाली मुद्रा और एक मोबाइल बरामद हुआ। दोनों को पुलिस के सुपुर्द किया गया और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

Dec 18, 2025 05:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

चरदा, संवाददाता। बुधवार की रात लगभग 9 बजे 2 लोग 8 खच्चर हांक कर पिलर संख्या 649 के पास से नेपाल ले जाने वाले थे। मुखबिर की सूचना पर इन दोनों को एसएसबी चरदा रेंज के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पकड़ लिया। जानकारी देते हुए वन क्षेत्राधिकारी अब्दुल्लागंज पंकज साहू ने बताया कि इनकी पहचान रुपईडीहा के मुस्लिम बाग निवासी कल्लन पुत्र अच्छन व चिकवन टोला निवासी रमजान अली पुत्र शरीफ अहमद के रूप में हुई है। इनके पर 2520 नेपाली मुद्रा व 80 रुपये भारतीय मुद्रा सहित एक अदद रेडमी मोबाइल बरामद हुआ है। अपने बयान में इन दोनों ने बताया कि हमलोग बांके जिले के बाले गांव पिपरहवा स्थित चांद ईट भट्ठा वाले को सप्लाई देने जा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वन अधिकारी साहू ने बताया कि इन दोनों लोगों को खच्चरों सहित रुपईडीहा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसआई जितेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय नानपारा भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में एसएसबी की मुंशीपुरवा बीओपी के सहायक उप निरीक्षक केवल सिंह, का. ब्रिजेश कुमार गोंड,अनिल कुमार ठाकुर आदि व अब्दुल्लागंज रेंज के डिप्टी रेंजर शम्भूनाथ यादव, फारेस्ट गार्ड सुरेश कुमार वर्मा, मानोज कुमार तिवारी व अवनीश कुमार ने इन्हें अब्दुल्लागंज जंगल में ही घेर कर पकड़ लिया।