कमरे में युवक का शव लटका मिला, संदिग्ध हालात में मौत से मचा हड़कंप

Mar 15, 2026 01:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - जिले के हरदी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जोत चांदपारा निवासी 4

कमरे में युवक का शव लटका मिला, संदिग्ध हालात में मौत से मचा हड़कंप

बहराइच, संवाददाता। तेज रफ्तार निजी यात्री बस ने रविवार सुबह बहराइच-रूपईडीहा हाईवे पर बाइक सवार रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के दरोगा को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। टक्कर लगने से दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानाकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अचौलिया गांव निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में तैनात थे। रविवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी के लिए जिला मुख्यालय जा रहे थे। इस दौरान वह जब रामगांव थाना क्षेत्र के झिंगहा घाट बाईपास के पास पहुंचे, तभी तेज गति से आ रही एक निजी यात्री बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर

के बाद वीरेंद्र कुमार सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हालांकि रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रामगांव थानाध्यक्ष गुरूसेन सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।