Bahraich News: सांड़ से टकराकर पलटी बाइक, दो गंभीर रूप से घायल
Bahraich News: बहराइच में एक तेज रफ्तार बाइक सांड़ से टकराकर पलट गई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना हुजूरपुर मार्ग पर चिरैय्या टांड़ के पास हुई।

Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच हुजूरपुर मार्ग पर गुरुवार देर रात चिरैय्या टांड़ के पास तेज रफ्तार बाइक के आगे अचानक सांड़ आ गया। उसे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित बाइक सांड़ से टकराकर पलट गई। जिसके चलते बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को चिरैय्या टांड़ सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। रामगांव थाने के विशुनापुर गांव निवासी सुकई (32) पुत्र संतराम बगल के जब्दी गांव निवासी सूरत (30) पुत्र फकीरे के साथ कर्नैलगंज इलाके से गुरूवार रात बाइक से अपने गांव आ रहे थे।
जैसे ही बाइक हुजूरपुर थाने के चिरैय्या टांड़ गांव के पास पहुंची। अचानक सांड़ सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित बाइक सांड़ से टकराकर पलट गई। जिसके चलते दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना होते ही आसपास के लोग दौड़े। घायलों को सुरक्षित कर चिरैय्या टांड़ सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।


