आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल, केस

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच के कैसरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में एक युवक नेहाल सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के कारण नाराजगी फैली है। उसके चाचा ने एक अन्य युवक रवि प्रताप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिसने नेहाल पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल, केस

बहराइच, संवाददाता। कैसरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात नौगइयां बाजारपुरवा के एक युवक के विरूद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल किए जाने पर लोगों में नाराजगी फैल गई। युवक के चाचा ने भतीजे पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के विरूद्ध एक को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। कैसरगंज थाने के नौगइयां बाजारपुरवा वार्ड नम्बर सात निवासी नेहाल सिंह एक सामाजिक युवक है। जिसकी समाज में व्यवहार शील युवक के रूप में पहचान है। नेहाल सिंह के चाचा विनय प्रताप सिंह ने थाने में तहरीर दी है कि इसी वार्ड निवासी रवि प्रताप सिंह ने नेहाल सिंह पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर अनर्गल व आपत्तिजनक पोस्ट फेस बुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल की गई है।

जिससे उसके भतीजे की छवि धूमिल की जा रही है। यही नहीं जब रवि प्रताप से उलाहना की गई। तो उसने गाली गलौज कर मारपीट को आमदा हो गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि एफआईआर दर्ज कराई गई है। तहकीकात की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।