युवक की मौत मामले मे एसआईटी करेगी जांच
Bahraich News - बहराइच के सुमेरपुर के कन्हरा गांव में रोहित सोनकर का शव पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद एसआईटी का गठन किया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और दो संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।

बहराइच, संवाददाता । सुमेरपुर के कन्हरा में मंगलवार रात पेड़ की डाल से लटकते मिले रोहित सोनकर के शव मामले में एसआईटी जांच करेगी। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बलहा विधायक के हस्तक्षेप के बाद एसआईटी का गठन किया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें दो नामजदों की पुलिस गिरफ्तारी भी कर चुकी है। दरअसल रुपईडीहा थाने के सुमेरपुर के मजरे कन्हरा गांव निवासी रोहित सोनकर की खुदकुशी पर परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। हालांकि उसके 17 मई को लापता होने व तलाश में सुराग न लगने पर परिजनों ने पहली तहरीर थाने में दी थी, उसमें यह लिखा था कि रोहित को फोन मिलाने पर किसी युवती ने उठाया था।
बाद में फोन स्विच ऑफ हो गया था। मंगलवार रात शव मिलने पर तहरीर में ग्राम प्रधान सहित छह नामजद व आठ अज्ञात पर एफआईआर दर्ज हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग, शरीर पर कोई चोट न होने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में बलहा विधायक सरोज सोनकर ने डीएम को पत्र सौंपकर उच्चस्तरीय एसआईटी गठित करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि एसआईटी का गठन किया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


