Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsShri Ram Leela Festival Celebrated in Kaisarganj with Enthusiastic Performances
अधर्म चाहे जितना प्रबल हो, धर्म की ही होती है विजय : मुकुट

अधर्म चाहे जितना प्रबल हो, धर्म की ही होती है विजय : मुकुट

संक्षेप: Bahraich News - कैसरगंज में रामलीला मैदान देवलखा में श्रीराम लीला महोत्सव का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मुकुट बिहारी वर्मा और उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम में भाग लिया। कलाकारों ने लंका दहन का मंचन किया और...

Fri, 10 Oct 2025 07:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

कैसरगंज। रामलीला मैदान देवलखा में श्रीराम लीला महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह तथा विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुबेद वर्मा के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान कलाकारों ने लंका दहन का मंचन किया। दिखाया कि हनुमान अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट की और रावण की लंका को जलाकर राख कर दिया। पूरा मैदान जय श्रीराम, जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन मंदीप सिंह वालिया ने किया मंत्री ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम केवल एक देवता नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, धर्म और मर्यादा के प्रतीक हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा अधर्म चाहे जितना भी प्रबल क्यों न हो, अंततः धर्म, सत्य और न्याय की ही विजय होती है। इस अवसर पर विजय कुमार सिंह रैकवार, संदीप कुमार सिंह बिसेन, विपेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. एनके सिंह, शिव सहाय सिंह, शिवानंद सिंह, सत्यम सोनी, परमानन्द गुप्ता आदि रहे।