श्रेया ने स्टेट अंडर-19 बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक
Bahraich News - बहराइच की होनहार मुक्केबाज श्रेया कात्यायन ने हापुड़ में आयोजित स्टेट अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। श्रेया ने जीत का श्रेय अपने कठिन परिश्रम और कोच अनुराग चौधरी के मार्गदर्शन को दिया है।

बहराइच, संवाददाता। हापुड़ में आयोजित स्टेट अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बहराइच की होनहार मुक्केबाज श्रेया कात्यायन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। श्रेया की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है। श्रेया ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने कठिन परिश्रम और अपने कोच अनुराग चौधरी के बेहतरीन मार्गदर्शन को दिया है। कोच अनुराग चौधरी ने श्रेया की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी मेहनत रंग लाई है और वह भविष्य में देश के लिए और भी बड़े पदक जीतने का सामर्थ्य रखती हैं। इस सफलता पर खेल जगत की हस्तियों और स्थानीय लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


