Bahraich News: बाजार में गंदगी का अंबार, बढ़ी परेशानी
हिन्दुस्तान, बहराइच
Bahraich News: शिवपुर बाजार में गंदगी का अंबार हो गया है। सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति से कूड़े के ढेर व चोक नालियां लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हैं। भयंकर बदबू और मच्छरों के प्रकोप ने बाजारवासियों को परेशान कर रखा है। स्थानीय लोगों ने साफ-सफाई करने की मांग की है।

Bahraich News: शिवपुर। विकास खंड शिवपुर के ग्राम पंचायत बौंडी के शिवपुर बाजार में गंदगी का अंबार है। सफाई कर्मचारियों के न आने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नालियां चोक पड़ी हुई हैं। भयंकर बदबू जाने की वजह से बाजारवासी परेशान हैं। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों ने साफ-सफाई कराने की मांग की है।


