Bahraich News: बस स्टेशन रोड पर जाम से हुए हलकान, घंटे भर में पसीने छूटे
Bahraich News: बहराइच में बस स्टेशन पर लंबा जाम लगने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तिकोनी बाग चौराहे से पेट्रोल पंप तक जाम की स्थिति गंभीर थी, जिससे लोग असुविधा में रहे। गर्मी और उमस के बीच विभिन्न वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और यातायात व्यवस्था को सुचारु होने में समय लगा।

Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बस स्टेशन पर घंटे भर तगड़े जाम से यात्री ही नहीं बल्कि राहगीर हलकान रहे। तिकोनी बाग चौराहे से लेकर बस स्टेशन के पास पेट्रोल पम्प तक जाम की हालत गम्भीर रही। जाम छूटने के बाद भी बार बार जाम लगता रहा जिससे लोगों को पसीने छूट गए। रोजाना दोपहर बाद ऐसी हालत बन रही है। इसका कोई उपाय नरहीं बन पा रहा है। रविवार को करीब एक घंटे भीषण जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण रोडवेज बसें, ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य वाहन लंबी कतारों में फंस गए।
भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों के पसीने छूट गए तथा कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। जाम की वतजह से तिकोनी बाग चौराहे पर भी यातायात व्यवस्था फेल हो गई। इस चौराहे पर भी पुलिसकर्मियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बस ड्राइवर का कहना था कि अयोध्या जाना है कि मगर तीन सवारियां है। बस तक सवारियां नहीं पहुंच पाई इससे खाली ही जाना पड़ेगा।बसों के आवागमन में बढ़ोत्तरी से बिगड़ी हालत: दरअसल दोपहर बाद बसों के आवागमन में अचानक बढ़ोत्तरी हो रही है। बस स्टेशन पर जगह नहीं होने से सड़क के दोनों ओर बसों की लाइन लग जाती है। हालत यहां तक बन जाती है तिकोनी बाग चौराहे पर यात्रियों को उतरना पड़ा। जिसके पास वजन वाला सामान था उनहें बेहद मुश्किल उठानी पड़ी। सुहेल लखनऊ से परिवार साथ आए थे। चार बैग और बच्चे थे। चारों बैग वह उठा नहीं सकते थे। जाम की वजह से ई रिक्शा भी उपलब्ध नहीं था ऐसे में वह किनारे जाकर खड़े गए। लगभग 40 मिनट खड़े रहने के बाद ई रिक्शा निकला जिस पर उन्होंने सामान व बैग लादा।


