Bahraich News: सात रेलवे अंडरपास जलमग्न, आवागमन बाधित

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

Bahraich News: बाबागंज में नानपारा जंक्शन से नेपालगंज रोड के बीच बनाए गए सात अंडरपास बारिश के कारण जलमग्न हो गए हैं। इससे 30 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हुआ है, और ग्रामीण जोखिम उठाकर सफर करने पर मजबूर हैं। प्रशासन को ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना होगा।

Bahraich News: सात रेलवे अंडरपास जलमग्न, आवागमन बाधित

Bahraich News: बाबागंज। नानपारा जंक्शन से नेपालगंज रोड के बीच रेल लाइन पर बनाए गए सात अंडरपास बारिश के चलते जलमग्न हो गए हैं। इससे तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। लोग जोखिम उठाकर सफर करने को विवश हैं। हाड़ाबशहरी, सुमेरपुर, भवनियापुर टिकुरी, बनकुरी, गंगापुर, जैतापुर अंडरपास में बारिश के बाद दो-दो फिट पानी भर गया है। इससे मकनपुर, नरैनापुर, शिवबढ़हिया, भटपुरवा, मोहनपुर, तिगड़ा सोरहिया, गणेशपुर, लक्ष्मणपुर सलारपुर, चरदा, जैतापुर, गंगापुर, रामपुर आदि गांव के किसानों का खेत खलिहान तक आना-जाना बाधित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिक बरसात में कमर तक पानी भरता है।

इससे निकास बंद हो जाता है। पानी अधिक होने के कारण राहगीरों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को अंडरपास से होकर गुजरने में काफी दिक्कत होती है।बारिश में नाली से निकाला गया कचरा मोहल्ले में उतराया : रिसिया नगर पंचायत के इंदिरा नगर वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सोमवार को सुबह स्टेशन चौराहे से बजाजा चौराहे तक जाने वाले मार्ग की नालियों से कचरा निकाला गया, लेकिन उठान न होने से बारिश होते ही सड़कों पर तैरने लगा। इससे मोहल्लेवासियों को बड़ी समस्या हुई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबहराइचBahraich News: सात रेलवे अंडरपास जलमग्न, आवागमन बाधित