
बहराइच-बादलों का डेरा बरकरार, गलन में कोई राहत नहीं
Bahraich News - बहराइच में तीन दिन की कड़ाके की सर्दी ने जन जीवन को प्रभावित किया है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक गिर गया है, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन इसी तरह की सर्दी की चेतावनी दी है। इससे बाजार और कारोबार पर भी असर पड़ा है।
बहराइच, संवाददाता। तीन दिन जारी कड़ाके की सर्दी का असर जन जीवन पर पड़ा है। दिन भर लोग गलन से कांपते रहे। हवाओं ने झकझोर दिया। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। जो आठ डिग्री के आसपास रही है। हालांकि अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री के आसपास चल रहा है जिससे लोगों को परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने चेताया है कि अभी दो दिन इस तरह की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। वैसे एक सप्ताह तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। रविवार को दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। अंधेरा छाया रहा।
कुछ इलाकों में थोड़ी देर के लिए सूरज चमका लेकिन उसका कोई असर नहीं पड़ा। धुंध और कोहरे की स्थिति दिन भर बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से हालात बिगड़े हैं। अभी दो दिन इस तरह के मौसम का सामना करना पड़ेगा। वैसे सप्ताह भर तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम के इस रुख का असर बाजार कारोबार पर भी पड़ा है। दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम को जल्दी दुकानें बंद हो गईं। कारोबारी रमेश गुप्ता का कहना था कि बिल्कुल जनवरी का पहला सप्ताह लग रहा है। इससे ग्राहक कम निकल रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




