
अब तक सात अभियुक्तों को सुनाई गई फांसी की सजा
Bahraich News - बहराइच में 2021 से अब तक सात अभियुक्तों को फांसी की सजा सुनाई गई है। इनमें दुष्कर्म और पाक्सो मामलों में चार, और तीन मासूम बच्चों तथा उनकी मां की हत्या के मामले में दो अभियुक्त शामिल हैं। सरफराज को महाराजगंज बवाल मामले में फांसी की सजा दी गई है।
बहराइच, संवाददाता। जिले में वर्ष 2021 से अब तक सात अभियुक्तों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। इनमें दुष्कर्म और पाक्सो मामले में चार को फांसी की सजा सुनाई गई है। तीन मासूम बच्चों और उनकी मां की हत्या में दो को फांसी की सजा सुनाई गई। सातवीं फांसी की सजा महराजगंज बवाल में दोषसिद्ध सरफराज को फांसी हुई है। पहली फांसी की सजा 16 अगस्त 2021, दूसरी अक्तूबर 2021, तीसरी दिसम्बर 2021 को सुनाई गई। जबकि चौथी फांसी सजा जून 2023 को सुनाई गई। इसके बाद पाक्सो में ही अब तक चार दोषसिद्ध अपराधियों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है।

पूर्व डीजीसी व अब विशेष शासकीय अधिवक्ता संत प्रताप सिंह, उनके सहयोगी विशेष अभियोजक पाक्सो संतोष कुमार सिंह बताते हैं कि 2021 से अब तक पाक्सो मामले में चार फांसी की सजा सुनाई गई है। आपराधिक यानि हत्या मामले में तीन दोषसिद्ध को फांसी की सजा सुनाई गई है। एडीजीसी क्रिमिनल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तीनों फांसी की सजा में एक अत्यंत दुर्लभ हत्याएं थीं जिसमें तीन मासूम बच्चों व उसकी मां समेत चार को मार डाला गया गया था। चार हत्याकांड में 23 सितम्बर 2024 को दो दसेषिसद्ध को फांसी की सजा सुनाई गई। जबकि गुरूवार को महाराजगंज बवाल मामले में सरफराज को फांसी की सजा सुनाई गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


