सेवा भारती की जिला कार्यकारिणी का गठन

Apr 05, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच में रविवार को सेवा भारती जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। नई टीम में दिवाकर मिश्रा को जिलाध्यक्ष, नवनीत सिंह और डॉ. अनीशा साही को उपाध्यक्ष बनाया गया। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

सेवा भारती की जिला कार्यकारिणी का गठन

​बहराइच, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में रविवार को संघ के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन के लिए बैठक हुई। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सेवा कार्यों को गति देने के लिए नई टीम की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में दिवाकर मिश्रा को जिलाध्यक्ष और नवनीत सिंह व डॉ. अनीशा साही को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष कृपाराम वर्मा, महामंत्री सर्वेन्द्र विक्रम सिंह, ​मंत्री मानस पाण्डेय, अनिल साहू एवं यज्ञ प्रसाद शुक्ला, ​शिक्षा आयाम विजय गुप्ता, ​स्वास्थ्य आयाम डॉ. दिलीप शुक्ला, ​प्रचार प्रमुख पद पर सोमनाथ तिवारी का मनोनयन हुआ। कार्यकारिणी गठन के पश्चात 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।इस

अवसर पर सह विभाग संघचालक कृष्णा नन्द, विभागाध्यक्ष इन्द्र बहादूर सिंह, विभाग महामंत्री अखिलेश, जिला प्रचारक अजय, जिला कार्यवाह भूपेंद्र, जिला सेवा प्रमुख रमेश ने सेवा भारती के ध्येय सेवा परमो धर्म: पर प्रकाश डालते हुए नई कार्यकारिणी को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सहायता के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।