घायल अधेड़ बेहोशी में मिला सड़क किनारे, दुर्घटना या हमले की गुत्थी उलझी

May 07, 2026 10:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - उत्तर प्रदेश के बहराइच के नौतला गांव में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल और बेहोश अवस्था में सड़क किनारे मिला। उसकी पहचान गिरीश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बाइक की टक्कर से घायल होने की बात कही है, लेकिन ग्रामीणों का मानना है कि गिरीश पर हमला किसी अन्य स्थान पर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल अधेड़ बेहोशी में मिला सड़क किनारे, दुर्घटना या हमले की गुत्थी उलझी

बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र के नौतला गांव में बुधवार की शाम एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल और बेहोश अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के जरिए घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। पीड़ित की पहचान नौतला गांव निवासी गिरीश कुमार (50), पुत्र अमृत लाल के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गिरीश बुधवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें तमाम संभावित स्थानों पर खोजा। कहीं से कोई सुराग न मिलने पर दोपहर में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई。

घायल की खोज

इसके कुछ ही घंटों बाद जब गिरीश गांव के बाहर बेहोश और लहूलुहान अवस्था में मिले, तो लोगों में हैरानी की लहर दौड़ गई। सवाल यह उठ रहा है कि दोपहर तक गहन तलाशी के बावजूद जो व्यक्ति नहीं मिला, वह अचानक उसी इलाके में घायल अवस्था में कैसे पाया गया?

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

परिजनों की दलील

परिजनों ने बाइक की टक्कर से घायल होने की बात कही है, लेकिन यह दलील लोगों के गले नहीं उतर रही। ग्रामीणों का मानना है कि गिरीश पर हमला किसी अन्य स्थान पर किया गया और हमलावर उन्हें घायल छोड़कर गांव के बाहर फरार हो गए। हालांकि परिवार की खामोशी ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रश्नोत्तर

गिरीश कुमार कौन हैं?
गिरीश कुमार (50) नौतला गांव निवासी हैं और उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।