ट्रैक्टर ट्राली के पीछे घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

Feb 06, 2026 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - गुरूवार रात बौंड़ी कुंडासर मार्ग पर घने कोहरे में तेज रफ्तार बाइक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। इस दुर्घटना में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने फंसी बाइक से घायलों को निकाला और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

ट्रैक्टर ट्राली के पीछे घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

तेजवापुर /बहराइच , संवाददाता। बौंड़ी कुंडासर मार्ग पर गुरूवार रात घने कोहरे में एक तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। जबकि दूसरी बाइक सवार ने तत्काल ब्रेक ले लिया। बाइक घुसने से दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग दौड़े। घायलों को फंसी बाइक से निकाला। बौंड़ी व फखरपुर थाने को सूचना दी गई। जब तक पुलिस पहुंचती। घायलों को एंबुलेंस से भेजते हुए घायलों के परिजनों को जानकारी दी गई। फखरपुर थाने के बौंडी-कुंडासर मार्ग पर अकबरपुर बुजुर्ग मोड़ के पास गुरुवार रात लगभग दस बजे तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक आगे चल रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी।

टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि बाइक ट्रॉली में घुसकर फंस गई और उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में अकबरपुर बुजुर्ग के तिगड़ा गांव निवासी बाबादीन पुत्र अब्दुल व इस्लाम पुत्र हमीद गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पीछे दूसरी बाइक पर सवार हसीब पुत्र वसीम, फरमान पुत्र अजमत मामूली रूप से घायल हुए। एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। ट्राली पर रिफ्लेक्टर लगा होता तो शायद दुर्घटना नही होती। कोहरा इतना घना था कि नजदीक का भी नही दिख रहा था। फखरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों को ले जाया जा चुका था। हालांकि मौके पर बौंड़ी व फखरपुर पुलिस पहुंची ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।