बाइकों में हुई टक्कर, दो घायल
Bahraich News - फखरपुर में बहराइच-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पिंटू को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जबकि पुत्तन को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है।

फखरपुर, संवाददाता । बहराइच जिले के फखरपुर थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे के गजाधरपुर चौराहे से उमरी जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की सुबह टेड़वा अल्पीमिश्र गांव के निकट दो तेज रफ्तार बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते दोनों बाइक के सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। एक घायल को निजी क्लीनिक ले जाया गया है। जबकि दूसरे घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फखरपुर थाने के टेड़वा अल्पीमिश्र गांव निवासी पिंटू (25) पुत्र चंद्रप्रकाश अपनी बाइक से किसी काम से मंगलवार सुबह लगभग दस बजे गजाधरपुर चौराहे पर गए थे।
जहां से वापस अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान इसी गांव निवासी पुत्तन (28) अपनी बाइक से गजाधरपुर चौराहे पर जा रहे थे। गांव के पास ही दोनों बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी क्लीनिक पर लाए जाने पर चिकित्सकों ने पिंटू की हालत गम्भीर पाए जाने पर प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


