
अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कल
Bahraich News - बहराइच में 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों का चयन बुधवार को सुबह 11 बजे होगा। इसके अलावा, ग्रामोद्योगी टूल-किट्स वितरण योजना के लिए भी दोपहर 12 बजे चयन प्रक्रिया की जाएगी। सभी आवेदकों...
बहराइच। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि उप्र माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों के चयन बुधवार को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 अन्तर्गत उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित ग्रामोद्योगी टूल-किट्स वितरण योजना के अन्तर्गत अभ्यर्थियों का चयन दोपहर 12 बजे से जिला ग्रामोद्योग कार्यालय बहराइच में चयन के लिए समिति द्वारा साक्षात्कार किया जायेगा। सभी आवेदनकर्ताओं को समस्त अभिलेखों संग आधार, पैन, जाति, मार्कशीट, राशन कार्ड की छाया प्रति व मूल प्रति के साथ समय कार्यालय में उपस्थिति होकर साक्षात्कार में शामिल होना अनिवार्य होगा।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




