
तीसरे दिन में डूबे लोगों का पता नहीं, गांव में कोहराम
Bahraich News - बहराइच के सुजौली क्षेत्र में कतर्नियाघाट के जंगल में डूबी नाव में लापता हुए आठ लोगों की तलाश के लिए 11 सेक्टरों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। डीएम और एसपी ने टीमों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से नदी में पेड़ बहने की आशंका के चलते गहराई में खोज की जा रही है।
मिहींपुरवा(बहराइच)। बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ के जंगल में स्थिति नदी में डूबी नाव में लापता हुए आठ लोगों की तलाश के लिए कौड़ियाला नदी को 11 सेक्टरों में बांटा गया है जो छह किलोमीटर के दायरे में सर्च कर रही हैं। 11 टीमों में हर टीम को 500 मीटर से पैच देखने को कहा गया है। टीमें अपने दायरे में फोकस कर रही हैं। टीमों में जवानों की संख्या बढ़ाई गई है। डीएम अक्षय त्रिपाठी व एसपी आरएन सिंह मौके पर टीमों को जरूरी निर्देश दे रिे। डीएम ने पड़ोसी जिलों को भी अलर्ट किया है।
ताकि तलाश में मदद मिल सके। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के विशेषज्ञों ने सर्च ऑपरेशन में अभी तक जो पाया है उसके मुताबिक नदी में पेड़ अधिक बह रहे हैं। आशंका हैं कि किसी पेड़ में लापता फंसे नहीं हो इसलिए टीमें गठित की गई है जो गहरने पानी में तलाश कर रही हैं। प्रशासन का आशंका यह भी है कि घटना के आठ घंटे तक बैराज खुला रहा इससे बैराज से बाहर जाने की आशंका बन सकती है। इस स्थिति में पड़ोसी जिलों से भी निगाह रखने को कहा गया है। उधर सर्च ऑपरेशन को तेज करने के लिए टीमों में जवानों की संख्या बढ़ाई गई है। सभी को अलग अलग बोट दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




