फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर बंद होगी आईडी : एसडीएम
Bahraich News - एसडीएम अश्वनी पांडेय ने शनिवार को जनसेवा केंद्र संचालकों के साथ बैठक में फार्मर रजिस्ट्री की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई जनसेवा केंद्र संचालक किसानों को पंजीकरण से मना करता है, तो उसकी आईडी तुरंत निरस्त कर दी जाएगी। यह योजना किसानों के लिए महत्वपूर्ण है।

एसडीएम के तेवर से जनसेवा केंद्र संचालकों में खलबली बहराइच, संवाददाता। तहसील सभागार पयागपुर में शनिवार को एसडीएम अश्वनी पांडेय ने जनसेवा केंद्र संचालकों के साथ बैठक की। फार्मर रजिस्ट्री की धीमी गति से हो रही शुरुआत पर एसडीएम सख्त नजर आये। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में आनाकानी करने वाले जनसेवा केंद्र म संचालकों की आईडी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर देने की चेतावनी दी।एसडीएम ने धीमी प्रगति होने पर नाराजगी जाहिर करते हुये कहा कि यह शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। किसानों को भविष्य में इससे सरकारी योजनाओं के लाभ मिलने हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी जनसेवा केंद्र संचालक किसी भी किसान को फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए मना नहीं करेगा।
यदि किसी केंद्र से किसान के वापस लौटाने की शिकायत मिली, तो बिना किसी नोटिस के उसकी आईडी ब्लॉक कर दी जाएगी। सीएससी जिला प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने संचालकों से कहा कि तकनीकी या अन्य किसी बहाने से काम रोकने वाले केंद्रों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संचालक अपनी कार्यक्षमता बढ़ाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें। इस दौरान शुभम तिवारी, प्रियांशु तिवारी, अनुपम मिश्र, गौतम, अमन तिवारी आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


