
तीन दिवसीय स्काउट और गाइड कैंप का समापन
Bahraich News - तेजवापुर में प्रभावती शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के इंडियन पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का समापन हुआ। छात्रों ने टेंट निर्माण, बिना बर्तन के भोजन बनाने और सीमित संसाधनों में जीवन यापन करने की कला का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
तेजवापुर, संवाददाता। प्रभावती शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान इंडियन पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का शुक्रवार को समापन हुआ। छात्र-छात्राओं ने टेंट निर्माण, बिना बर्तन के भोजन और सीमित संसाधन में अपने जीवन यापन करने की कलाओं का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। कैंप में स्काउट और गाइड की कुल 6 टोलियां बनाई गई। प्रत्येक टोली के छात्र-छात्राओं ने अद्भुत प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। कहा कि स्काउट और गाइड के प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव निश्चित रूप से पूरे जीवन उनके काम आएंगे।
इसके पहले मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा परमार्थ सेन चौधरी, स्काउट और गाइड प्रादेशिक संगठन आयुक्त देवीपाटन मंडल राम कुमार तिवारी, नोडल अधिकारी मनोज पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त कन्हैया लाल पाण्डेय, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश वर्मा एवं उप प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर विनय यादव, शैलेंद्र चौधरी, अनुकूल श्रीवास्तव, अजय चौधरी, रागिनी सिंह, सुषमा चौधरी, भावना शुक्ला, रमेश कुमार मौर्य, भानु सिंह, बाबा दीन कैराती, विद्यालय संरक्षक ब्रह्मानंद वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, डॉ ललित तिवारी, मोहम्मद अमीन, दिलीप चौहान, शिवांक तिवारी, माधव राम यादव, राजेश द्विवेदी आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




