रेऊसा होकर 15 से लखनऊ जाएंगे भारी वाहन
Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Bahraich News - बहराइच में संजय सेतु की मरम्मत के कारण 16 अप्रैल से आवागमन पूरी तरह बंद होगा। रोडवेज ने 15 अप्रैल से चहलारीघाट-रेऊसा मार्ग पर बसों का संचालन सुनिश्चित किया है। पीपे के दो पुल तैयार हैं, लेकिन ऊंचाई के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। बसें कैसरबाग से बहराइच को रवाना होंगी।
बहराइच, संवाददाता। संजय सेतु की मरम्मत के लिए पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद हो जाएगा। इसके मद्देनजर रोडवेज ने 15 अप्रैल से ही चहलारीघाट-रेऊसा होते हुए बसों का संचालन करना सुनिश्चित कर लिया है। प्रशासन की ओर निर्देश मिलते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ नदी पर आने व जाने के लिए पीपे के दो पुल बनकर तैयार हो गए हैं। पुल का एप्रोच रोड बनाने का काम भी शुरू हो गया है। मार्ग पर लोहे का पतरा रखा जाएगा जिससे वाहनों को निकलने में दिक्कत न हो। हालांकि दोनों किनारों की ऊंचाई अधिक होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। दशकों पुराना संजय सेतु काफी जर्जर हो गया है। आए दिन गर्डर उखड़ने से आवागमन अवरुद्ध हो जाता है। पुल की मरम्मत के लिए शासन की ओर से 16 अप्रैल से दो महीने के लिए आवागमन बंद करने का निर्णय लिया है। ऐसे में बहराइच, श्रावस्ती व नेपाल के लोगों को अब चहलारीघाट-रेऊसा होते हुए राजधानी लखनऊ जाना पड़ेगा। यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से वैकल्पिक तौर पर पीपे का पुल का निर्माण करा दिया है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीपा पुल पर 15 अप्रैल से सीमित वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग के इंजीनियर अनंत मौर्य ने बताया कि पुल के नीचे की मरम्मत का कार्य जारी है। 16 अप्रैल से यातायात बंद होने के बाद मरम्मत कार्य में तेजी आएगी। उधर पुल बंद होने के कारण अधिकतर बसें कैसरबाग से बहराइच को रवाना होंगी। अवध डिपो, चारबाग-आलमबाग जाने वाले यात्रियों को कई किलोमीटर अतिरिक्त कशरत करनी पड़ेगी।
ये भी पढ़ें:दो माह में हो जाएगी संजय सेतु की मरम्मत
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


