Bahraich News: रपईडीहा में जलभराव से फैल रहा बुखार, निकलना दूभर

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

Bahraich News: रुपईडीहा नगर पंचायत के वार्डों में जलभराव के कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। कई महिला और बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। अधिकारियों की उपेक्षा से समस्या बढ़ रही है, जबकि आवश्यक कार्यवाही के लिए सभासद डीएम से मिल चुके हैं। जलभराव के कारण दो महत्वपूर्ण मार्गों का टेंडर भी नहीं हो सका।

Bahraich News: रपईडीहा में जलभराव से फैल रहा बुखार, निकलना दूभर

Bahraich News: रुपईडीहा,संवाददाता। नगर पंचायत रुपईडीहा के कई वार्ड दूषित जलभराव से पीड़ित हैं। मार्गों में बरसात का पानी जमा होकर सड़ रहा है। जिससे संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ है। वार्डों के कई बच्चे व महिलाएं बुखार से पीड़ित हैं। समस्या पर न तो अधिकारी और न ही नगर पालिका के जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे। दशहरा बाग वार्ड नं 7 के सभासद ध्रुव राज वर्मा ने बताया कि वार्ड के रामगोपाल त्रिपाठी के घर से आईसीपी रोड तक व जगदीश कौशल के घर से राम सुहावन वर्मा के घर तक दो जन मार्गों का 15 अप्रैल को टेंडर होना था। परंतु चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य व अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव के बीच गत लगभग आठ माह से तालमेल न होने के कारण इस मार्ग का टेंडर ही न हो सका।

उन्होंने यह भी बताया कि दोनों मार्गों की धनराशि भी आ चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि शम्भु वर्मा के प्लांट से देशराज वर्मा के प्लांट तक मार्ग का अप्रैल में टेंडर होना था। जो नहीं हो सका। यही हाल वार्ड नं 6 जमुनहा वार्ड का है। इसके सभासद मनोज प्रजापति ने बताया कि कई लोगों को मोहल्ले में बुखार है। सभी 18 सभासद जिलाधिकारी बहराइच से स्वयं मिलकर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए लिखित प्रार्थना पत्र देकर मिल चुके हैं। प्रजापति ने यह भी बताया कि गोबरे आर्य, हरीराम सोनकर, गोपाल, गणेश व ननकू आर्य, हनीफ, संजय सोनकर आदि के घर के आसपास वार्ड में भारी जलभराव है। इन्हीं इलाकों में लोग बुखार की चपेट में हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबहराइचBahraich News: रपईडीहा में जलभराव से फैल रहा बुखार, निकलना दूभर