Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsRupediha Chairman Initiates Waste Management by Distributing Dustbins
रुपईडीहा नगर पंचायत में चैयरमैन ने बांटे डस्टबिन

रुपईडीहा नगर पंचायत में चैयरमैन ने बांटे डस्टबिन

संक्षेप:

Bahraich News - रुपईडीहा के आदर्श नगर पंचायत में सफाई कार्य जारी है। चेयरमैन डर उमाशंकर वैश्य ने नगरवासियों को सूखे और गीले कचरे के लिए डस्टबिन वितरित किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और कचरा सही स्थान पर डालें।

Feb 10, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

रुपईडीहा। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा मे साफ सफाई का कार्य निरंतर जारी है। एक पहल और चेयरमैन डर उमाशंकर वैश्य ने की है। सूखे व गीले कचरे हेतु नगर वासियों को दो दो डस्टबिन वितरित किये हैं। ट्रेक्टर ट्राली, गीले व सूखे कचरे की वैन तो सुबह शाम घूम ही रही है। डॉ वैश्य ने डस्टबिन वितरित करते समय लोगों से यह भी अपील की है कि आप अपने नगर को स्वच्छ रखने हेतु सहयोग करें। जनमार्गों पर कूड़ा न फेंककर सूखा व गीला कचरा अलग अलग डस्टबिन मे डालें। कचरा गाड़ी आने पर उसी में डाल दें। यह हमारी आपकी सबकी जिम्मेदारी है।

सोमवार की शाम को सभासद नरेंद्र मदेशिया, मनोज प्रजापति व ध्रुव राज वर्मा सहित चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ अश्विनी वैश्य ने भी सक्रिय सहयोग दिया।