दो माह से वेतन के लिए भटक रहे सफाईकर्मी व सुपरवाइजर
रुपईडीहा नगर पंचायत के कर्मचारियों ने वेतन की मांग की। सफाईकर्मियों का कहना है कि चेयरमैन के अनुसार ईओ और लिपिक ने बिल नहीं भेजा है। इस वजह से दो माह से वेतन रुका हुआ है। कर्मचारियों का आरोप है कि वेतन न मिलने से उन्हें आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

रुपईडीहा, संवाददाता। बुधवार की दोपहर रुपईडीहा नगर पंचायत के पुराने सभगार मे चेयरमैन से कर्मचारियों ने वेतन की मांग की। सफाईकर्मियों व सुपरवाइजरों ने बताया कि चेयरमैन के अनुसार अभी ईओ व लिपिक ने बिल व या नक्शा बनाकर नहीं भेजा है। सफाईकर्मी अंकित, अरुण, दिनेश, मंगल, राजकुमार, अजय, महिला सफाईकर्मी - रेखा, किरन, राधा, गीता, पिंकी, शोभा व नीतू आदि ने बताया कि तब हमलोग पचपकरी वार्ड में बने नए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। जो रुपईडीहा से दो किलोमीटर दूर है। हमलोगों को देखते ही ईओ राम बदन यादव अपनी गाड़ी में बैठकर नानपारा की ओर चले गए। चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य कहते हैं कि मुझे बिल ही नहीं मिला।
जब इस संबंध में ईओ राम बदन यादव व लिपिक गंगा प्रताप सिंह से बात की गई तो लिपिक ने कहा कि मैं स्वयं चेयरमैन के पास बिल लेकर गया था। उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किया। फिर मैं बिल नानपारा लेकर चला गया। इस वजह से हम सबका वेतन रुका हुआ है। कर्मचारियों का यह भी कहना है कि इसमें किसकी बात सही मानी जाए जिससे हम लोगों का दो माह से फंसा हुआ वेतन मिल जाये। उधार लेकर हम लोग जीवन यापन कर रहे हैं। दुकानदार पैसा मांग रहा है।बच्चों की फीस भरनी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


