बहराइच फाइल 05
Bahraich News - फोटो- 32- बाबागंज क्षेत्र के पेट्रोलपंप पर लगी भीड़ बाबागंज क्षेत्र के पेट्रोलपंप पर लगी भीड़ बाबागंज क्षेत्र के पेट्रोलपंप पर लगी भीड़ बाबागंज क्षेत्

संक्षिप्त के लिए फोटो- 32- बाबागंज क्षेत्र के पेट्रोलपंप पर लगी भीड़तेल मूल्य बढ़ने की अफवाह से पंपों पर भीड़बहराइच, संवाददाता। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर जिले में साफ दिख रहा है। पेट्रो पदार्थ खत्म होने व मूल्य वृद्धि की आशंकाओं के बीच पंपों पर डीजल पेट्रोल भंडारण करने को लेकर ग्राहकों में होड़ लगी हुई है। रविवार को सीमावर्ती क्षेत्र में पंपों पर भारी भीड़ देखी गई। यह भीड़ इसलिए बढ़ी क्योंकि शनिवार को एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने व बुकिंग के लिए निर्धारित समयसीमा बढ़ाने के फैसले को देखते हुए ग्राहकों में आपाधापी की स्थिति पैदा हुई।जिले
में डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने की अफवाह जोरों पर है। ऐसी स्थिति में पेट्रो पदार्थों में मूल्यवृद्धि की आशंका ग्राहकों में चिंता का विषय बन रही है। रविवार को भारत-नेपाल सीमा से लगे रुपईडीहा, नानपारा, बाबागंज, नवाबगंज समेत शहर के पेट्रोलपंपों पर वाहनों की टंकी फुल कराने के साथ गैलन व ड्रम में डीजल पेट्रोल लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


