शिव मंदिर में किया रुद्राभिषेक

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

तेजवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय ने अपने परिवार के साथ राजा रेहुआ स्थित सागर नाथ बाबा मंदिर में विधि-विधान से पूजा की। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित थे।

शिव मंदिर में किया रुद्राभिषेक

तेजवापुर। तेजवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय ने सोमवार को अपने सपरिवार के साथ बौंडी क्षेत्र के राजा रेहुआ स्थित सागर नाथ बाबा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ममता अवस्थी, हर्षित अवस्थी समेत कई गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।