राष्ट्र निर्माण और समाज संगठन का पर्याय है आरएसएस : अभय
Bahraich News - बहराइच के कपूरथला स्थित उत्थान सभागार में आरएसएस की ओर से एक प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता अभय ने संघ के 100 वर्षों के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ का लक्ष्य भारत को परम वैभव पर ले जाना है। उन्होंने संघ की भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास भी किया।

बहराइच, संवाददाता। शहर के कपूरथला स्थित उत्थान सभागार में रविवार को आरएसएस की ओर से प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता क्षेत्र धर्म जागरण संयोजक अभय रहे। कार्यक्रम में नगर एवं चित्तौरा खंड के प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली महानुभाव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाह भूपेंद्र ने किया। मुख्य वक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से निरंतर सुसंस्कृत, अनुशासित और राष्ट्र के प्रति समर्पित स्वयंसेवक तैयार कर समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। संघ का एकमात्र लक्ष्य भारत को परम वैभव पर ले जाना है।
समाज में संघ को लेकर फैली भ्रांतियों पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग संघ के मूल विचार को नहीं जानते, उन्होंने समाज में इसे गलत रूप से परिभाषित करने का प्रयास किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ किसी भी समाज या वर्ग का विरोधी नहीं है। गोष्ठी के दौरान संवाद सत्र भी आयोजित किया गया। नगर संघचालक डॉ. गोविंद शेखर, धनन्जय, अम्बिका प्रसाद, राम छबीले शुक्ल एडवोकेट, शिवम, अभिषेक, विपिन, अमर सिंह, डॉ देवेंद्र उपाध्याय, रमेश, उत्तम, अभिषेक आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


