एक ही गांव में पांच घरों में चोरों का धावा, 32 लाख पार किए

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के बभनौटी शंकरपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना गांव में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर रही है।

एक ही गांव में पांच घरों में चोरों का धावा, 32 लाख पार किए

बहराइच,संवाददाता। बहरा्इच के बौंडी थाना क्षेत्र के बभनौटी शंकरपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में पांच घरों में हुई चोरी की घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। शनिवार सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घरों का सामान बिखरा पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। गांव निवासी विजय सिंह पुत्र लल्लू सिंह के घर से करीब आठ लाख रुपये, शाबिर पुत्र अकबर अली के यहां से लगभग 16 लाख रुपये, अनिल पुत्र रामधीरज के यहां से करीब तीन लाख रुपये, दिवेश पुत्र रामधीरज के यहां से करीब साढ़े तीन लाख रुपये तथा राधे सिंह पुत्र बाबू सिंह के यहां से लगभग 6700 रुपये की नकदी व सामान चोरी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ितों ने बताया कि वे मामले की तहरीर देने थाने जा रहे हैं। पीड़ित परिवारों का दावा है कि चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 32 लाख रुपये है। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ही रात में पांच घरों में चोरी होना पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरों की तलाश की जा रही है。

सुबह खुली आंखें तो बिखरा पड़ा था सामान

शनिवार सुबह परिवार के लोग जागे तो कमरों के ताले टूटे मिले और घरों का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी व बक्सों का सामान बिखरा देखकर परिवार के लोग सकते में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

साधारण प्रश्न

यह चोरी कब हुई थी?
यह चोरी शुक्रवार रात को हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।