नकदी समेत लाखों का माल पार कर गए चोर
रामगांव के रेहुआ मंसूर गांव में दो भाइयों के घर चोरी हो गई। दोनों भाई अपनी बहन की बेटी की शादी में गए थे। लौटने पर उन्हें घर का सामान बिखरा हुआ मिला और लाखों रुपये के नकद और जेवरात चोरी हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

महसी , संवाददाता । रामगांव थाने के रेहुआ मंसूर गांव निवासी दो भाइयों के घर मंगलवार की रात चोरों ने नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल पर कर दिया। दोनों भाई अपनी बहन के घर चुरई पुरवा बेटी की शादी में सपरिवार गए थे। वहां से देर रात लौटा तो घर में सामान बिखरा पड़ा था और बख्शों के ताले टूटे थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। रेहुआ मंसूर गांव निवासी अनूप कुमार मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वो और उनका भाई श्रवण कुमार सपरिवार बहन के घर चुरई पुरवा बेटी की शादी में शामिल होने गए थे।
वहां से देर रात साढ़े बारह बजे लौटे तो घर का हाल देखकर दंग रह गए। बख्शों के ताले टूटे थे और सामान सब बिखरा पड़ा था। चोर अनूप कुमार मिश्रा 32 हजार श्रवण कुमार का 27 हजार रुपए नकदी व दोनों के लाखों रुपए के जेवरात एवं बर्तन उठा ले गए। अनूप कुमार मिश्रा ने थाने में तहरीर दी है। लेकिन अभी मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है। पीड़ित अनूप कुमार ने पुलिस पर तहरीर अपने हिसाब लिखवाने का आरोप लगाया है जिसमें चोरी गए सामान को नहीं दिखाया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


