बहराइच: शिकार की फिराक में छठा तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद
Bahraich News - कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में तेंदुओं की बढ़ती संख्या ने आस-पास के गांवों में हड़कंप मचा दिया है। हाल ही में, दो तेंदुए पिंजरे में फंस गए हैं, जबकि वन विभाग ने पिछले महीने छह तेंदुओं को पकड़ा है। ये...

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बढ़ रही तेंदुओं की आबादी जंगल से सटे गांवों में मचा रहे उत्पात, गन्ने की फसल पनाह में मददगार
बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज में बेझा गांव के गोकुलपुर बीट के पकरिया गांव में वन विभाग की ओर से लगाए पिंजरे में रविवार सुबह एक तेंदुआ शिकार की फिराक में पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुआ की गुर्राहट की आवाज पर ग्रामीणों व वन महकमे की टीम को भनक लगी। वन महकमे की टीम फंसे तेंदुआ का ककरहा रेंज कार्यालय ले आई है।
मुर्तिहा कोतवाली के ककरहा वन रेंज से सटे पकरिया गांव में रविवार सुबह लगभग 3:15 बजे एक और तेंदुआ बकरे के शिकार के फिराक में पिंजरे में घुसते ही दरवाजा लाक होने से कैद हो गया। धर्मपुर बेझा गांव में तेंदुए के हमले में एक किसान की मौत होने के बाद लगातार वन विभाग सक्रिय नजर आ रहा है। अब तक बेझा गांव के आसपास वन विभाग द्वारा तीन तेंदुए पकड़े जा चुके हैं, जबकि तीन तेंदुआ कतर्निया रेंज में पकड़े गए है। एक माह के भीतर छह तेंदुआ पकड़े जा चुके हैं। यह एक रिकार्ड बना है। दो दशक में इस संख्या में कभी भी तेंदुआ नहीं पकड़े गए। हालांकि आरक्षित वन उनका प्राकृतिक प्रवास का इलाका है। आबादी में उत्पात मचाने पर मानव वन्यजीव संघर्ष के आसार न बने। इसके लिए वन महकमे को कड़े प्रयास करने पड़ते हैं।
मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्राली में पिंजरा लादकर कर पकड़े गए तेंदुए को रेंज कार्यालय ले जाया गया।
जहां डॉक्टरी परीक्षण के बाद पकड़े गए तेंदुए को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बताए स्थान पर छोड़ा जाएगा। रेस्क्यू टीम में वन दरोगा अशोक कुमार श्रीवास्तव, अमर सिंह वन दरोगा, चौकीदार रामकुमार व अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


