बहराइच-तरावीह हुई मुकम्मल, मिलाद शरीफ किया
Bahraich News - बहराइच में 11 रमजान को चफरिया बाजार की मस्जिद में तरावीह नमाज के दौरान कुरान शरीफ की तिलावत पूरी हुई। इस अवसर पर एक तकरीरी प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें रमजान के दौरान तिलावत और इबादत के फजीलतों पर चर्चा की गई। इमाम हाफ़िज़ अब्दुल हक़ ने रमजान में तिलावत के सवाब को 70 गुना बताया।

बहराइच, संवाददाता। रमज़ान के पाक महीने में 11 रमजान को चफरिया बाज़ार की मस्जिद में तरावीह नमाज के दौरान कुरान शरीफ की तिलावत मुकम्मल हो गई। इस मौके पर तकरीरी प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें मुकद्दस रमजान के दौरान कुराने पाक की तिलावत व फजीलतों पर रोशनी डाली गई। मुसलमानों से रोजा रखने व नमाज पढ़ने के साथ ही तिलावते कलामे पाक पर जोर दिया गया। कार्यक्रम को खिताब करते हुए इमाम हाफ़िज़ अब्दुल हक़ ने कहा कि मुकद्दस रमजान के दौरान कुराने पाक की तिलावत का सवाब 70 गुना ज्यादा मिलता है। इस महीने में इबादत करने का सवाब बढ़ा दिया जाता है।
माता पिता अपने बच्चों को दीनी तालीम दिलाएं। बाद में दुआ कराई गई। इस मौके पर हाजी रशीद अहमद, अशफाक अहमद, गुलाम वारिस, अब्दुल लतीफ, असलम क़ुरैशी, मौलाना अज़ीज़, हाफिज नदीम , अब्दुल अहद अंसारी, जोहैब खान, डब्लू अंसारी, आसिफ रज़ा, गुड्डू सिद्दीकी, साबित अली, सुभान सलमानी, अरशद अंसारी, तौफीक़ सिद्दीकी, जिमरान खान, तौसीफ सिद्दीकी,नौशाद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



