क्षत्रिय डॉक्टर्स ने समाज की भूमिका पर की चर्चा

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

सीतापुर रोड पर एक रिसोर्ट में क्षत्रिय राजपूत डॉक्टर्स ऑर्गेनाइजेशन की बैठक हुई, जिसमें चिकित्सकों और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षत्रिय संस्कृति और समाज के उत्थान पर जोर देना था। चिकित्सकों ने समाज की भलाई और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।

क्षत्रिय डॉक्टर्स ने समाज की भूमिका पर की चर्चा

बहराइच, संवाददाता। सीतापुर रोड स्थित एक रिसोर्ट में क्षत्रिय राजपूत डॉक्टर्स ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में मंडल क्षत्रिय डॉक्टर्स बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल के क्षत्रिय चिकित्सकों एवं उनके परिवारजनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन क्षत्रिय संस्कृति, सभ्यता एवं क्षत्रिय गौरव की थीम पर आधारित रहा। प्रबुद्ध चिकित्सकों ने अपने व्यावसायिक एवं सामाजिक अनुभव साझा करते हुए समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती तथा राष्ट्र निर्माण में क्षत्रिय समाज की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। समाज को एकजुट होकर अपने पूर्वजों के आदर्शों, सिद्धांतों, त्याग, शौर्य एवं पराक्रम से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। क्षत्राणियों ने भी समाज के शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अधिक उत्तरदायित्व ग्रहण करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सभी ने संकल्प लिया कि सभी सामूहिक रूप से ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों में नियमित चिकित्सा शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।