ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइच बे- टिकट हुए राजेश, समर्थकों ने सपा का जलाया झंडा

बे- टिकट हुए राजेश, समर्थकों ने सपा का जलाया झंडा

बहराइच। संवाददाता विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जिले की तीन विधानसभा सीटों...


बे- टिकट हुए राजेश, समर्थकों ने सपा का जलाया झंडा
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचFri, 28 Jan 2022 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच। संवाददाता

विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जिले की तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें बसपा से दो बार विधायक रहे केके ओझा को महसी से सपा प्रत्याशी घोषित होने से कार्यकर्ताओं में शुक्रवार को नाराजगी साफ दिखी। राजेश तिवारी के समर्थकों ने सपा का झंडा जलाया, अखिलेश मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

महसी विधानसभा क्षेत्र के नेवादा गांव के डॉ. राजेश तिवारी सपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। सपा के टिकट पर राजेश तिवारी ने वर्ष 2012 और वर्ष 2017 का विधान सभा चुनाव लड़ा था। इस बार भी वह टिकट के दावेदारों में थे, लेकिन समाजवादी पार्टी ने बसपा से आए केके ओझा पर भरोसा जताया, और उन्हें टिकट दे दिया है। शुक्रवार सुबह काफी संख्या में समर्थक राजेश तिवारी के आवास पहुंचे। सभी ने महसी विधान सभा से कृष्ण कुमार ओझा को टिकट मिलने पर नाराजगी जताई। सैकड़ों समर्थकों के साथ राजेश तिवारी के भाई ने अखिलेश यादव का पुतला और बैनर जलाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। सपा जिलाध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री और सदर विधान सभा के प्रत्याशी यासर शाह का पुतला जलाया। अखिलेश यादव और यासर शाह मुर्दाबाद के नारे लगाए। नाराज कार्यकर्ताओं ने सपा प्रत्याशी को हराने तक का संकल्प लिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें