Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsQuick Action Against Harassment Minor Girl Reports Abuse in Rupaidih

बालिका की सूचना पर एन्टी रोमियो टीम ने की कार्यवाही
संक्षेप:
Bahraich News - रुपईडीहा की एक नाबालिग बालिका ने लखनऊ के 1090 मुख्यालय पर फोन कर अपनी बहन के साथ छेड़खानी की शिकायत की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के को परिजनों के हवाले कर दिया। रुपईडीहा प्रभारी...
Oct 08, 2025 04:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
रुपईडीहा। एक स्कूली नाबालिग बालिका ने 1090 मुख्यालय लखनऊ को फोन किया कि उसकी बहन को एक रुपईडीहा निवासी स्कूल आते जाते लगातार छेड़ा करता है व उसका पीछा कर परेशान करता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही थाने की एसआई दीक्षा पटेल, एसआई सूर्यभान, महिला कांस्टेबल अरविंद कौर व प्रिया पांडेय को प्रकरण सौंपा गया। परिजनों को बुलाकर हिदायत दी गई व लड़के को उनके हवाले कर दिया गया। एसएचओ ने बताया कि सिर्फ एक घंटे में त्वरित कार्यवाही की गई।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




