मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोशिएशन सौंपा ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोशिएशन ने ठेका मजदूरों के अधिकारों के लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में प्रशासन की बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन हुआ, जिसमें 400 मजदूरों को हिरासत में लिया गया। प्रमुख मांगें: न्यूनतम वेतन 26000 रुपए, 8 घंटे कार्यदिवस और समान व्यवहार।

मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोशिएशन सौंपा ज्ञापन

बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोशिएशन ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। अध्यक्ष रामजी पाठक सचिव अविनाश त्रिपाठी ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में ठेका मजदूरों पर प्रशासन द्वारा की गई बर्बरता का कड़ा विरोध किया। कहा कि उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं गुरुग्राम के ठेका मजदूरों के द्वारा सैलरी बढ़ाने के लिए प्रदर्शन किया गया था। प्रशासन ने 400 मजदूरों को हिरासत में लिया। उसमें कुछ सेंट्रल इंडियन ट्रेड यूनियन के नेता भी सम्मिलित थे। ठेका मजदूरों को 10 से 12 हजार मासिक वेतन पर काम कराया जाता है और पीएफ ग्रेच्युटी आदि कोई सुविधा नहीं मिलती है।

इसी के विरोध में राष्ट्रीय विरोध दिवस देश में मनाया गया है। प्रमुख मांगों में मजदूरों को मिनिमम वेजेस 26000 रुपए करना, 8 घंटे का कार्यदिवस तय करना, डबल ओवरटाइम भुक्तान, कार्यस्थल सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं ठेका मजदूरों के साथ समान व्यवहार आदि शामिल हैं। इस अवसर पर सचिव तैयब अली एवं अविनाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जिशान रिजवी, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार, मेराज अहमद, सचिन त्रिपाठी, मंसूर अली खान, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, एके पाण्डेय, अभिषेक सिंह, वसीम, सोनू तिवारी, मनीष वर्मा, अनिल कन्नौजिया, अंकुर मिश्रा, तौफीक अहमद आदि रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।