Bahraich News: मानस यज्ञसैनी की मौत पर भड़का आक्रोश, कैंडिल मार्च निकालकर मांगा इंसाफ
हिन्दुस्तान, बहराइच
Bahraich News: बहराइच में हुजूरपुर रोड पर एक सड़क हादसे में मानस यज्ञसैनी की मौत होने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोग कैंडिल मार्च निकालकर उसके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदर्शनकारियों ने घटना की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की।

Bahraich News: बहराइच। बीते दिनों हुजूरपुर रोड पर सड़क हादसे में मानस यज्ञसैनी की मौत हो गई थी। मामला अब तूल पकड़ने लगा है। शनिवार को आक्रोशित शहर के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। मुख्य बाजार से कैंडिल मार्च निकालकर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। मानस को न्याय दो, दोषियों को सख्त सजा दो के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने मांग उठाई कि हादसा नहीं हत्याकांड के नजरिए से घटना की जांच हर पहलू से की जाए। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।


