Bahraich News: दुकान का ताला काटकर डेढ़ लाख की सम्पत्ति चोरी
हिन्दुस्तान, बहराइच
Bahraich News: नवाबगंज। कस्बे के बक्शी गांव रोड पर रामनगर सेमरा के सेमरा गांव निवासी राजेश

Bahraich News: नवाबगंज। कस्बे के बक्शी गांव रोड पर रामनगर सेमरा के सेमरा गांव निवासी राजेश वर्मा किराना दुकान चला रहे हैं ।मंगलवार रात दुकान का ताला बंद कर महाजन को देने के लिए डेढ़ लाख रुपए गल्ले में रखकर अपने गांव चले गए। सुबह जब वह दुकान खोलने आए तो दुकान के अंदर गए देखा पीछे के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। उन्होंने बताया कि गल्ले को चेक किया तो उसमें रख्खा डेढ़ लाख रुपए गायब था। एसएचओ जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है ।


